उत्तराखंड

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ के साथ देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी। मोदी सरकार में 30 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मत्रियों ने शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नडडा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारामन,एस. जयशंकर, मनोहर लाल,एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धमेंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल,डा. वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रहलाद जोशी, जोएल ओरांव, गिरीराज सिंह,अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, किरण रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी, डा. मनसुख मांडविया, जी. किशन रेडडी, चिराग पासवान, सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

इसके अलावा स्वतंत्र प्रभार के मंत्री के रूप में राव इंद्रजीत सिंह,डा. जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतापराव जाधव, जयंत चौधरी को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा राज्य मंत्री के रूप में जितिन प्रसाद, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, बी. सोमन्ना, डा. पी चंद्रशेखर, प्रो. एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्घन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, डा. एल मुरूगन, अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिटटू, दुर्गादास उईके, श्रीमती रक्षा निखिल खडस, सुकांत मजूमदार, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, सावित्री ठाकुर, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बमभानिया, मुरलीधर, मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *