नैनीताल में जीप खाई में गिरी, नौ लोगों की मौत
ऋषि टाइम्स न्यूज
नैनीताल। जिले ओखलकांडा क्षेत्र मंे एक जीप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम से मिली मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ओखलकांडा के पास सवारियों ये भरी एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग शवों को खाई से निकाले में जुटे हुए हैं। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।