मॉडर्न इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रमुख एचजी जुयाल का निधन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश, ढालवाल स्थित मॉडर्न इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक प्रमुख एचजी जुयाल का निधन हो गया। वो 82 साल के थे। जुयाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
तीर्थनगरी स्कूली स्तर अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई और व्यावसायिक शिक्षा की नीव रखने वाले शिक्षाविद एवं मॉडर्न इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रमुख एचजी जुयाल का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे एवं एमआईटी के निदेशक रवि जुयाल ने बताया कि सोमवार तड़के तबियत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मैक्स में दोपहर के समय उपाचार के दौरान उनका निधन हो गया।
तीर्थनगरी ऋषिकेश में स्कूली स्तर अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई और व्यावसायिक शिक्षा की शुरूआत का श्रेय स्व. एचजी जुयाल को ही जाता है। बहरहाल, जुयाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की सूचना से इंस्टीटयूट और स्कूल में शोक की लहर है।