उत्तराखंडखेल

उत्तराखंड के रोहित का भारतीय फुटबाल टीम में चयन

चीन में होनी वाली एशियन गेम्स-2023 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। उत्तराखंड के फुटबालर रोहित दानू का चयन भारतीय फुटबाल टीम में हुआ है। दानू चीन में होने वाले एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चीन के हांग्झोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक एशियन गेम्स -2023 का आयोजन होना है। गेम्स के लिए 22 सदस्य भारतीय फुटबाल टीम का चयन पुरा कर लिया गया है। टीम में उत्तराखंड के युवा फुटबालर रोहित को भी स्थान मिला है। रोहित मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद से आते है। इससे पूर्व रोहित दानू भारतीय अंडर 14,15,16 व अंडर 17 टीमों के सदस्य भी रहे है। वह अंडर 17 विश्वकप में भी खेल चुके है।

हाल ही में राहित दानू ने इंडियन सुपर लीग में बेंग्लरू एफसी के साथ तीन वर्ष का करार किया है। इससे पूर्व वह हैदराबाद एफसी के लिए खेलते थे। बहरहाल रोहित दानू के चयन से उत्तराखंड के खेल प्रमियों में उत्साह की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *