ऋषिकेश

महिला आरक्षण बिल के संसद में पेश होने पर मेयर अनिता ममगाईं ने जताया हर्ष

ऋषिकेश। नारी शक्ति वंदन विधेयक नाम से महिला आरक्षण बिल के संसद में पेश होने पर नगर निगम ़ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने हर्ष व्यक्त किया। कहा कि ये आधी आबादी के लिए ऐतिहासिक दिन है।

महिला आरक्षण बिल के संसद में पेश होने से उत्साहित मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि देश की मातृ शक्ति के हितों की सच्ची हितेषी भाजपा है।

इस ऐतिहासिक कदम से देश की आधी आबादी को उनका न्यायोचित हक मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी देश में आधी आबादी राजनीति में अभी तक हाशिये पर थी।

उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी महिलाओं के कई उदाहरण हैं जिन्होंने अवसर मिलने पर राजनीति में न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति अर्जित की। उन्होंने लगातार अपनी योग्यता और क्षमताओं का लोहा मनवाया है।महापौर ने कहा कि पंचायत में 33 फीसदी महिला आरक्षण के बाद प्रत्यक्ष तौर पर तो महिलाओं की स्थिति में सुधार दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *