राज्य निर्माण से लेकर इसे संवारने तक में कांग्रेस की कोई भूमिका नहींः रविंद्र जुगराण
ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य के निर्माण और इसकी बेहतरी में कांग्रेस पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। राज्य आंदोलन में कांग्रेस के बड़े नेताओं की नकारात्मक भूमिका रही। भाजपा ने राज्य बनाया और उसे संवार रही है।
ये कहना है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगराण का। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य बनाया। उसे संवारने का काम भी कर रही है। कांग्रेस का उत्तराखंड राज्य निर्माण में दूर-दूर तक कोई योगदान नहीं है।
राज्य आंदोलन में भी कांग्रेस की भूमिका नकारात्मक रही। उनके सबसे बड़े नेता हरीश रावत राज्य आंदोलन के दौरान हिल कौंसिल की एडवोकेसी करते थे। उन्होंने केंद्र सरकार के स्तर से राज्य की बेहतरी के लिए हुए कार्यों का मीडिया के सम्मुख रखा।
दावा किया कि राज्य सरकार ने पांच साल में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की सरकार दी। कहा कि लोग भाजपा को फिर से राज्य की सत्ता सौंपने वाले हैं। उन्होंने ऋषिकेश के निवर्तमान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यों की सराहना की।
कहा कि कोरोना काल में उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सेवा की। डेढ़ हजार करोड़ के विकास कार्य किए। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, रविंद्र राणा, जयंत शर्मा आदि मौजूद थे।