उत्तराखंड

11 भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला सरकार में दायित्व

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। राज्य सरकार ने 11 और भाजपाइयों को शासन में दायित्व से नावाजा है। दयित्वधारियों के नाम की ये दूसरी सूची है। इससे पहले 10 भाजपाइयों को दायित्धारी बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि करीब तीन माह पूर्व भाजपा सरकार ने 10 भाजपाइयों को शासन में दायित्वधारी बनाया था। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि एक और सूची जारी हो सकती है। गुरूवार देर शाम आखिरकार सूची जारी हो गई।

दूसरी सूची पहली सूची से संख्या में एक अधिक है। यानि 11 भाजपाइयों को दायित्वधारी बनया गया है। इसमें चंडी प्रसाद भटट, श्रीमती विनोद उनियाल, श्यामवीर सैनी, राजकुमार, दीपक मेहरा, विनय रोहिला, उत्तम दत्त, दिनेश आर्य, गणेश भंडारी, डा. देवेंद्र भसीन और विश्वास डाबर के नाम शामिल हैं।

उक्त सभी को आयोग/निगम/परिषद और समिति में दायित्वधारी बनाया गया है। कुछ ऐसे नामों को भी दूसरी सूची में स्थान नहीं मिला जिनके नाम की चर्चा पहली सूची के जारी होने से पहले से चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *