ऋषिकेश

बार एसोसिएशन ऋषिकेश के पंचम सिंह मियां अध्यक्ष और कपिल शर्मा महासचिव चुने गए

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के चुनाव में पंचम सिंह मियां अध्यक्ष और कपिल शर्मा महासचिव चुने गए। विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों ने बार के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

शुक्रवार को बार एसोसिएशन, ऋषिकेश के चुनाव संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में पंचम सिंह मियां विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि विपुल शर्मा को 17 मतों से हराया। मियां को 116 और शर्मा को 99 मत मिले। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में सुनील नवाली को 89, भूपेंद्र कुमार शर्मा को 35, खुशहाल सिंह कलूड़ा को 21 और अजय सिंह वर्मा को पांच मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर शरद सक्सैना निर्वाचित हुए। उन्होंने लालमणि रतूड़ी को 97 मत मिले। सक्सैना को 210 और रतूड़ी को 113 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी अजय कुमार कश्यप को 43 मत मिले। महासचिव पद पर कपिल शर्मा विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि राज कौशिक को 15 मतों से हराया। शर्मा को 84 और कौशिक को 69 मत मिले। इस पद के अन्य प्रत्याशी अजय कुमार ठाकुर को 57, मनीष कुमार बिजल्वाण को 56, शैलेंद्र चौहान को 55 और भूपेंद्र कुकरेती को 45 मत मिले।

स्हसचिव पद पर नरेंद्र सिंह रांगड़ निर्वाचित हुए। उन्होंने मीनाक्षी नेगी को 10 मतों से हराया। रांगड़ को 183 और नेगी को 173 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर हुए सीधे मुकाबले में महेश शर्मा निर्वाचित हुए। उन्होंने देवेंद्र सेमवाल को 12 मतों से हराया। शर्मा को 186 और सेमवाल को 174 मत मिले।

ऑडिटर पद पर प्रीति भटट निर्वाचित हुई। उन्होंने हरीश कुमार राणा को 77 मतों से हराया। प्रीति को 195 और हरीश को 118 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी प्रमोद कुमार को 51 मत मिले। पुस्तकालयध्यक्ष पद पर पूजा बेलवाल निर्वाचित हुई। सीधे मुकाबले में पूजा ने मनीष राजपाल को 41 मतों से हराया। पूजा को 202 और मनीष को 161 मत मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *