AAP के प्रत्याशी डा. राजे सिंह नेगी ने किया जनसंपर्क, मांगे वोट
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा. राजे सिंह नेगी ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों के सम्मुख क्षेत्र की बेहतरी को प्लान भी रखा और पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी ने विधानसभा क्षेत्र के खदर, विस्थापित कालोनी सहित बैराज क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क करते हुए बजुर्गों ,युवाओं, माताओं एवं बहनों से विजय का आर्शीवाद मांगा।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समर्पण के भाव लिये वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मूलभूत जरूरतों को लेकर मैदान में उतरे हैं। उन्होंने क्षेत्र की बेहतरी का प्लान भी लोगों को बताया।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नेगी ने कहा कि ऋषिकेश की जनता बीस साल से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।आम आदमी पार्टी ही राष्ट्रीय दलों का सशक्त विकल्प है।जनता बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है।