ऋषिकेश

मेयर के औचक निरीक्षण में सीट से गायब मिले कर्मचारियों का कटेगा वेतन

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। मेयर द्वारा नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप देखा गया। निरीक्षण में सीट से गायब मिले कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निदेश दिए गए।

शुक्रवार को मेयर श्रीमती अनिता मंमगाईं के औचक निरीक्षण से निगम कार्यालय में हड़कंप की स्थिति देखे गई। निरीक्षण के दौरान अपनी सीट से गायब रहे कर्मचारियों की एक दिन की तनख्वाह काटने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज दिखी मेयर ने सख्त लहजे में कहा कि कर्मचारियों की आरामपरस्ती की आदतों से जनता को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

इसे वह बर्दाश्त नही करेंगी।उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों से शाखा के कामकाज की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मेयर अनिता ममगाई लेखा शाखा पहुंचीं, वहां मुख्य लेखाधिकारी ने उन्हें पूरी लेखा शाखा का दौरा करवाया । साथ ही लेखा शाखा के कामकाज और नियुक्त स्टाफ के बारे में मेयर को जानकारी दी। इसके बाद मेयर निगम के अन्य विभागों का दौरा किया।

मेयर ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी यह सुनिश्चित करे कि उनके स्तर पर कोई भी कार्य लंबित न रहे। साथ ही अधिकारियों से भी कहा कि वे अपने स्टाफ पर निगरानी रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों पर एक्शन लेते हुए हाजरी रजिस्ट्रर अपने कार्यालय में मंगवाया और बिना सूचना के अनुपस्थित दिखे कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *