राष्ट्रीय

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देश में शोक की लहर

मुंबई। भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर (92)नहीं रही। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया। देश विदेश में उनकी गायिकी के प्रशंस्कों को गहरा धक्का लगा है।

कई दिनों से अस्वस्थ चल रही भारत रत्न सुर साम्राज्ञी का रविवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। ’भारत की स्वर कोकिला के नाम से दुनिया में पहचान बनाने वाली लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया।

उन्होंने 1942 में महज 13 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। भारत रत्न से पहले उन्हें उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *