ऋषिकेश

ऋषिकेश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंध होने वाला है। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। व्यापार मंडल ने भी इसमें सहयोग का भरोसा दिया है।

शनिवार को पत्रकार वार्ता में नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि , इस नियम का पालन करने के लिए सख्त निर्देश हैं। नगर निगम क्षेत्र में इसकी रोकथाम के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जो नियमित छापेमारी कर रिपोर्ट भेंजेगी।

मेयर श्रीमती ममगाईं ने बताया कि तीर्थ नगरी में प्लास्टिक बैन हैं, लेकिन इसका यूज हर जगह धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे हर जगह प्लास्टिक कचरा फैला रहता है। उम्मीद है कि, प्रशासन के इस अभियान से इस पर लगाम लगेगी।

उन्होंने व्यापार मंडल द्वारा अभियान में सहयोग के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि शहर का व्यापार मंडल निगम प्रशासन को जनहित के मुद्दों पर सहयोग करता रहा है।उन्हें उम्मीद है कि यह सहयोग आगे भी इसी प्रकार कायम रहेगा।
उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बजाय कपड़े के थैलों का प्रयोग करें।

पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त गिरीश चन्द्र गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट,वरिष्ठ व्यापारी नेता सुभाष कोहली, श्रवण जैन,नगर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया,संजय व्यास,पवन शर्मा आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *