उत्तराखंड

देवप्रयाग के पालिकाध्यक्ष कोटियाल ने जर्जर हुए बाह बाजार झूला पुल के पुर्ननिर्माण की मांग की

देवप्रयाग। टिहरी और पौड़ी जिले को जोड़ने वाले सबसे पुराने झूला पुलों में शामिल अलकंनदा पर बने बाह बाजार झूला पुल के जर्जर होने और इससे दुर्घटना की आशंका को लेकर पालिकाध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस पुल को लोक निर्माण विभाग ने पैदल आवाजाही के लिए भी खतरनाक बताया है।

सौ से साल से अधिक पुराना बहा बाजार झूला पुल अब जर्जर हो चुका है। आयु पूरी कर चुके इस पुल के बदले नया पुल काफी पहले बन जाना चाहिए था। मगर, देवप्रयाग की कमजोर राजनीतिक पैरवी की वजह से पुल का निर्माण नहीं हो सका।

किसी हादसे के बाद जिम्मेदार तय न हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने इसे आवाजाही के लिए खतरनाक होने का बोर्ड लगा दिया है। जिस स्थिति में ये झूला पुल पहुंच गया है उससे लगता है यहां कभी भी हादसा हो सकता है।

देवप्रयाग में स्थित अधिकांश शिक्षण संस्थाओं के छात्र/छात्राएं इसी का उपयोग करते हैं। पौड़ी- टिहरी जिले के एक बड़े आबादी क्षेत्र को जोड़ने में इस पुल का महत्वपूर्ण भूमिका है। पुल के जर्जर होने से यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व ये बात खूब उड़ी की जल्द उक्त पुल बनने वाला है। बताया जा रहा है कि नापजोख भी हुई। लोगों का लगा कि देवप्रयाग में भी सबका साथ सबका विकास का नारा धरातल पर उतरने वाला है। मगर, ऐसा नहीं हुआ।

स्थानीय स्तर पर लोग पुल को लेकर नगर पालिका का तकाजा करते हैं। जबकि ये पालिका स्तर का मामला है ही नहीं। पालिका प्रशासन कई बार और कई मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और अधिकारियों को ज्ञापन दे चुका है। कई मौकों पर पालिकाध्यक्ष कृष्ण कां कोटियल इस झूला पुल के मामले को सक्षम मंचों पर मौखिक तौर पर भी उठा चुके हैं।

एक बार फिर नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बाहबाजार झूल पुल की जर्जर स्थिति का जिक्र करते हुए जल्द से जल्द मौके पर नए पुल बनाने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि लगातार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गौर करने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *