उत्तराखंड

नौकरशाही में व्यापक फेरबदल, एक झटके में 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून। सरकार ने एक झटके में 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले/ दायित्वों में फेरबदल कर दिया। चर्चित आईएएस अधिकारी पंकज पांडे की स्वास्थ्य से विदाई हो गई। राधिक झा नई स्वास्थ्य सचिव होंगी।

मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद करीब 22 अधिकारियों के तबादले/दायित्वों में फेरबदल किया गया है। मुख्य सचिव एसएस संधु को स्थानीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राधा रतूड़ी एससीएस मुख्यमंत्री होंगी। उनके पास गृह और कारागार यथावत रहेंगे। उनसे ऊर्जा, उच्च शिक्षा वापस ले लिया गया है।

मनीषा पंवार अब परिवहन निगम की अध्यक्ष होंगी। इसके अलावा अवस्थापना विकास आयुक्त का जिम्मा भी संभालेंगी। ग्राम्य विकास, वित्त और नियोजन से उन्हें मुक्त कर दिया गया है। आनंद वर्द्धन को एसीएस सीएम के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। वर्द्धन अब एसीएस ग्राम्य विकास, राजस्व, शहरी विकास और कृषि उत्पादन आयुक्त होंगे।

आरके सुधांशु से गृह और कारागार हटा दिया गया है। अब वो प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण होंगे। एल फनाई को आयुक्त समाज कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे सैनिक कल्याण हटा दिया गया है। अभिनव कुमार विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। आर मीनाक्षी सुंदरम सचिव मुख्यमंत्री, वित्त, ऊर्जा होंगे।

शैलेष बगोली से शहरी विकास वापस ले लिया गया है। अब सचिव कार्मिक, सतर्कता, गोपन की जिम्मेदारी संभालेंगे। चर्चित आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पांडेय को स्वास्थ्य सचिव पद से हटा दिया गया है। पांडे अब सचिव औद्योगिक विकास होंगे। लंबी छुटटी से लौटी राधिका झा सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा होंगी।

अरविंद सिंह हयांकी सचिव परिवहन होंगे। सचिन कुर्वे को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौजन्य को सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्योग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। बीबीआरसी पुरूषोत्तम को पशु पालन एवं दुग्ध विकास और निदेशक सहकारिता को जिम्मा सौंपा गया है।

रविनाथ रमन अब सचिव स्कूली शिक्षा और तकनीकी शिक्षा होंगे। डा. रंजीत कुमार सिन्हा सचिव आपदा प्रबंधन से संबधित विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरि चंद्र सेमवाल सचिव आबकारी एवं आयुक्त आबकारी का जिम्मा सौंपा गया है। चंद्रेश कुमार यादव को संस्कृत शिक्षा को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

विजय कुमार यादव से वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी हटा दी गई है। दीपेंद्र कुमार चौधरी प्रभारी सचिव सैनिक कल्याण होंगे। उन्हें उच्च शिक्षा एवं युवा कल्याण से मुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *