उत्तराखंड

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उल्लेखनीय है 2022 में चंपावत से चुनाव जीतने के बाद कैलाश गहतोड़ी ने ये सीट खटीमा से चुनाव हारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए छोड़ दी थी। सीएम के लिए विधायकी छोड़ने के बाद गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।

ब्हरहाल, गहतोड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार तड़के दून हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *