कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों के नामों का ऐलान
देहरादून। राज्य की 70 में से 50 सीटों पर कांग्रेस आज प्रत्याशियां के नाम का ऐलान कर सकती है। इन नामों पर हाईकमान मुंहर लगा चुका है। 20 सीटों पर माथापच्ची जारी है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर नाम तय करने में नेताओं का अहम आड़े आ रहा है।
यदि सब कुछ टीक टाक रहा तो कांग्रेस आज 50 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। दिल्ली में कई दौर की चर्चा के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की 70 में से 50 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। इनकी घोषणा होना शेष है। इन 50 सीटों में सभी सिटिंग विधायकों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा प्र्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपनी परंपरागत श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
दिग्गज नेता हरीश रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे ये अभी तय नहीं हो सका है। 20 सीटों पर माथपच्ची का काम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम दिग्गज नेताओं के अहम की वजह से तय नहीं हो पा रहे हैं।
इन सीटों में लैंसडाउन, डोईवाला, कैंट आदि प्रमुख रूप से शामिल है। कुछ सीटों पर उत्तराखंड में हाल में चर्चित एक राजनीतिक प्रकरण की छाया भी दिख रही है।