उत्तराखंड

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया। 2017 में पहली बार विधायक बनें भूपेंद्र पटेल की मुख्यमंत्री पद ताजपोशी करने का निर्णय लिया गया। विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। उनके सोमवार को शपथ लेकर कामकाज संभालने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। रविवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर आदि की मौजूदगी में गांधीनगर में हुई विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया।
इस तरह से भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। पटेल अहमदाबाद की घाटलोड़िया विधानसभा सीट से विधायक हैं। वो 2017 में इस सीट से विधायक चुने गए थे।

भाजपा ने भूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तय कर सबको चौंका दिया। तमाम दिग्गजों को छोड़कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। ऐसा ही कुछ निर्णय पार्टी ने उत्तराखंड में भी लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *