उत्तराखंड

पिथौरागढ़ की दीक्षा जोशी बनीं आईएएस, 19 वी रैंक हासिल की

देहरादून। पिथौरागढ़ की डा. दीक्षा जोशी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। डा. दीक्षा ने यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में 19 वां स्थान प्राप्त किया। दीक्षा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी की बेटी है।

यूपीएससी ने सिविल सेवा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें पहले तीन स्थानों पर बेटियां रही। इसमें श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला शामिल हैं। उत्तराखंड की बेटी डा. दीक्षा जोशी ने सूची में 19 वां स्थान हासिल किया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली है। उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। डा. दीक्षा वर्तमान में हिमालयन मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रह हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *