उत्तराखंड

राष्ट्रपति चुनावः द्रौपदी मुर्मू एनडीए और यशवंत सिन्हा विपक्ष के प्रत्याशी

नई दिल्ली। 18 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्र में सत्तासीन भाजपानीत एनडीए ने आदिवासी नेता एवं पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होना है। 29 जून से इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं। 21 जुलाई को चुनाव का परिणाम आना है। सत्ताधारी भाजपानीत एनडीए ने उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा के महिला और आदिवासी दोनों कार्ड एक साथ खेल दिए। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने बड़ी सधी हुई चाल से विपक्ष को क्या करें और क्या न करें की स्थिति में ला दिया था। बहरहाल, द्रौपदी 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी रही।

विपक्ष के करीब डेढ़ दर्जन दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पर दांव खेला है। अब कुछ दिन तक देश की राजनीति राष्ट्रपति चुनाव के इर्दगिर्द रहेगी। पक्ष और विपक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए जोर लगाएंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के वोट के गणित को देखें तो ये फिलहाल एनडीए की पक्ष में दिख रहा है। विपक्ष इस चुनाव के बहाने भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए एकजुट हो रहा है। ये एकजुटता मतदान तक बनी रही तो मुकाबला रोचक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *