मुनिकीरेती में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव संपन्न
ऋषि टाइम्स न्यूज
मुनिकीरेती। गढ़वाल मंडल विकास निगम के बैनर तले आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव संपन्न हो गया। योग महोत्सव में योग साधकों को दुनिया के चोटी के योगाचार्यों, धर्म गुरूओं का मार्गदर्शन मिला।
रविवार को राज्यपाल ले.ज. सेनि. गुरमीत अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये महोत्सव समापन का नहीं बल्कि पूरे मानवता को अध्यात्म और शान्ति का सन्देश है।यँहा की मिट्टी से योग का संदेश पूरे विश्व मे गुंजायमान हुआ है।सबका भला हो सबका विकास हो इसके लिये भारत विश्व मे अपना परचम लहरा रहा है।उन्होंने कहा कि अगर शक्ति होगी तभी हम शांति कायम रख सकते है। हमारी सत्य सनातन परंपरा, धरोहर ओर जड़ो से जुड़ी सभ्यता हमे योग, आर्युवेद से प्राप्त हुई है।
राज्यपाल ने कहा कि गंगा की पवित्रता और अध्यात्म की धारा के साथ जड़ी बूटी के रूप में विख्यात उत्तराखण्ड ऋषि , मुनि ओर तपस्वीयों का केंद्र बिंदु आज विश्व को योग विद्या देने वाला हो गया है।जहां संत हो वहां अंत नही बल्कि नित नया सीखने का अवसर है।
उन्होंने योग महोत्सव में इस बार योगके विभिन्न आयामो के अलावा हैरीटेज ग्रुप, रन फार योगा, स्वच्छता मिशन के साथ विश्व स्तर पर आर्ट ऑफ लीविंग श्री श्री रविशंकर आर्यिका पूर्णमति माता कुंडी, 250 से अधिक 33 देशों के योग साधकों 2850 भारतीय योग साधकों जिनमे 180 विद्यालयों के साथ 250 से अधिक योग, प्राणायाम, ध्यान, साधना और आर्यवेद का ज्ञान प्रदान किया गया।जिसके लिये उन्होंने निगम प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन की मंच से सराहना के साथ उन्हें मंच पर आमन्त्रित कर योग साधकों ओर आमन्त्रित सदस्यों से ताली बजाकर सम्मानित किया।उन्होंने योग महोत्सव में आये योगाचार्याे, योग साधकों सहित तमाम अथितियों का स्वागत किया।आज जल दिवस के अवसर पर उन्होंने जल ही जीवन है का मंत्र देकर जल के सवर्धन की बात की है।
प्रदेश के वन एवम पर्यावरण, भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश के महामहिम राज्यपाल सदैव नकारात्मक को स्वीकार ना कर सकारात्मक भाव सामने रखते है। निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन ने प्रदेश के गवर्नर, वनमंत्री सहित तमाम योगाचार्याे , योग साधकों ओर निगम अथितियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहा है कि योग महोत्सव को दिव्यता, भव्यता ओर नव्यता प्रदान की जाय और ऐसा जनसहभागिता से देखने को मिला है।मीडिया बंधुओ का उन्होंने बेहत्तर खबर प्रकाशित करने पर सभी का आभार व्यक्त किया वही योग महोत्सव मेयोग मय हो जीवन का सार,योग जीवन से शक्ति अपार सन्देश दिया है।7 दिवसीय आयोजन की सफलता पर निगम आयोजन समिति, इंवेंट मैनेजर सहित तमाम टीम का शुक्रिया अदा किया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, स्वामी नारायण के सुनील भगत,प्रेम जी महाराज, उषा माता, हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबन्ध समिति के नरेंड बिंद्रा जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल , निगम प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन, महाप्रबंधक लक्ष्मी राज चौहान, सी इस कनिका आनन्द, दीपक रावत, भारत भूषण कुकरेती, आशीष उनियाल, राजेन्द्र ढोंडियाल, मेहरबान रांगड़, कैलाश कोठारी, सूर्यप्रकाश कोठारी ,आशुतोष नेगी ,अनिता मेवाड़ सहित तमाम निगम के सैकड़ो कर्मी मौजूद रहे।
इससे पूर्व 16 मार्च सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया था।

