खेल

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की दो छात्राएं स्कूल स्तर की राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों छात्राओं को इस हेतु स्कूल में सम्मानित किया गया।

भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश की दो छात्राओं रिया और आयुषी का ’चयन 11 से 15 नवंबर 2025 तक बरेली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ के लिए हुआ। दोनों उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

शनिवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी व समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं परितोषित राशि से सम्मानित किया और प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जीतेन्द्र बिष्ट, शिव प्रसाद बहुगुणा ,व्यायाम शिक्षक विकास नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *