राष्ट्रीय

सीपी राधाकृष्णन देश के उपराष्ट्रपति निर्वाचित

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई दिल्ली। सीपी राधाकृष्णन देश के 15 वें उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी को बड़े अंतर से चुनाव हराया।

मंगलवार को हुए मतदान में लोकसभा और राज्यसभा के 782 में से 767 सांसदों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के लिए करीब 392 मत की जरूरत थी। इसमें भाजपानीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में 452 मत पड़े और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी के 300 वरियता मत मिले।

इस तरह से भाजपानीत एनडीएस गठनबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दो तिहाई बहुमत से बड़ी जीत हासिल की। इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति के चुनाव में सत्ताधारी एनडीए को कड़ी टक्कर दी। भाजपा सरकार को माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

तीन राजनीतिक दलों के सांसदों का चुनाव से बाहर रहने के निर्णय का लाभ भी सीधे-सीधे भाजपा को मिला। इसके अलावा कुछ क्रासवोट होने की सूचनाएं भी मिल रही है। बहरहाल, राधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *