ऋषिकेश

छोटे वाहनों के संचालन में हो रही कोर्ट के निर्णय की अहवेलना

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने छोटे वाहनों मैक्स, जीप,कमांडर, टैक्सी आदि के संचालन में हो रही न्यायालय के निर्णय की अहवेलना का मामला उठाया।

संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति से जुड़ी मोटर कंपनियों ने इसका विरोध किया है। शुक्रवार को यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष नवीन रमोला के नेतृत्व में मोटर व्यवसायियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मोटर संचालकों ने कांटेक्ट कैरिज शर्तों से बंधे छोटे वाहनों के समूह द्वारा वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण का मामला उठाया।

कहा कि छोटे वाहनों मैक्स, जीप,कमांडर, टैक्सी आदि के संचालन गैरेज से गैरेज होना चाहिए। कांटेक्ट कैरिज की शर्तों मंे इसका स्पष्ट उल्लेख है। इस संबंध मंे कोर्ट के निर्णयों का भी सही से अनुपालन नहीं हो रहा है। इससे पूरे शहर में अव्यवस्थाएं फैल रही हैं और लोग परेशान हैं।

छोटे वाहन बस स्टॉप के आस-पास से संचालन कर रहे हैं। परिणाम सात दशक से राज्य के सुदूर क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं मुहैया करा रही मोटर कंपनियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष नवीन रमोला ने प्रशासन से छोटे वाहनों के इस कृत्य पर रोक लगाने की मांग की है। ऐसा न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतवानी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *