अन्तेर्राष्ट्रीय

पर्यटकों से गुलजार हुई फूलों की घाटी

ऋषि टाइम्स न्यूज

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को आज से पर्यटकों से गुलजार हो गई। पहले दिन देश के विभिन्न हिस्सों से आए चार 48 पर्यटकों घांघरिया से फूलों की घाटी के लिए रवाना किया गया।

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी देश दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। शनिवार को फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अब पर्यटक 30 अक्तूबर तक फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे।

बहरहाल, पहले फूलों की घाटी के लिए घांघरिया पहुंचे चार दर्जन से अधिक पर्यटकों को वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वार्म वेलकम के साथ फूलों की घाटी के लिए रवाना किया।

इससे पहले पर्यटकों को फूलों की घाटी के बारे में आधारिक जानकारी दी गई। पर्यटकों को फूलों की घाटी का दीदार करने के बाद उसी दिन वापस घांघरिया स्थित बेस कैंप लौटना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *