उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक, कथित ऑडियो से मची सनसनी
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर के लीक होने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर वायरल ऑडियों से राज्य में सनसनी मची हुई है। आयोग ने मामले की जांच बिठा दी है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ समेत विभिन्न राजनीतिक दल इस मामले में राज्य की भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए है।
कड़े कानून के बावजूद एक बार फिर राज्य में सरकार नौकरियों के लिए आयोजित परीक्षा के पेपर के लीक होने से हड़कंप मच गया है। रविवार को राज्य के विभिन्न शहरों में स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई। शनिवार देर शाम से ही परीक्षा को लेकर कई बातें सामने आ रही थी।
कुछ लोगों को अरेस्ट भी किया। तब तक ये बात कही जाती रही कि ऑल इज वेल। मगर, रविवार को 11 बजे तक पेपर के कई प्रश्न बाहर आ गए। इसके बाद राज्य के हड़कंप मच गया। इस पूरे प्रकरण में बेरोजगार स्वयं का ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पेपर लीक के साथ ही परीक्षा में पास कराने की गारंटी देता एक ऑडियों भी खूब वायरल हो रहा है। इससे पूरे राज्य में सनसनी मच गई है। इसको लेकर अब जितने मुंह उतनी बातें भी होने लगी हैं।
ये बात सामने आ रही है कि इस मामले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जांच बिठा दी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने इसको लेकर तमाम सवाल उठाए हैं। एसटीएफ ने सोशल मीडिया में आए बायानों की पुष्टि के लिए उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार से पूछताछ की।
इस मामले को लेकर बेरोजगार संघ, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दल राज्य सरकार पर हमलावर हो गए हैं। इससे सरकार की परेशानियां बढ़ी तय मानी जा रही है।

