उत्तराखंड

पर्वतीय क्षेत्रों में पूरी तरह से सफल रहा बंद

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय के लिए विभिन्न संगठनों के आहवान पर अहूत उत्तराखंड बंद पूरी तरह से सफल रहा। श्रीनगर, पौड़ी समेत राज्य के विभिन्न नगरों में सड़कों पर सन्नाटा देखा गया।

सरकार द्वारा अंकिता भंडारी मर्डर केस की सीबीआई जांच की संस्तुति से पूर्व विभिन्न सामाजिक संगठनों की उत्तराखंड बंद के आहवान का व्यापक असर दिखा। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। जबकि श्रीनगर, पौड़ी समेत अन्य नगर मंे बंद पूरी तरह से सफल रहा।

पौड़ी और चमोली जिले के अधिकांश नगरों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। पौड़ी में बस अडडा और आस-पास के क्षेत्रों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। यही स्थिति श्रीनगर, देवप्रयाग आदि स्थानों पर भी देखने को मिली।

कई स्थानों पर बंद के समर्थन में लोगों सड़कों पर दिखे। जो कुछ दुकानों खुली मिली उन्हें भी लोगों ने अपील कर बंद करावा दिया। कुछ मिलाकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड बंद सफल रहा।

बंद समर्थकों समेत आम लोगों में भी वीआईपी कौन की चर्चा रही। साथ ही भरोसा भी कि सीबीआई इस मामले को जल्द निस्तारण करेगी अंकिता की हत्या की वजह बने लोगों के नाम सामने आ सकेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *