उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र कोहरे के आगोश में, पहाड़ों में चटक धूप
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र कोहरे के आगोश में हैं और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रोंमें गुनगुनी धूप लोगों को राहत है।
पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में एका एक ठंड बढ़ गई है। इसका असर कामकाज पर भी दिखने लगा है। सुबह और रात के समय लग रहे कोहरे से रेल, सड़क और वायु यातायात प्रभावित हो रहा है। दिन के समय भी विजिविलिटी काफी कम है।
उत्तराखंड का मैदानी क्षेत्र कोहरे और भयंकर ठंड की जद में आ गया है। सुबह और रात को लग रहे कोहरे से ठंड का प्रकोप एकदम से बढ़ गया है। दिन में भी धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। राज्य के मैदानी क्षेत्र हरिद्वार, रूड़की, देहरादून, यूसनगर, हल्द्वानी, ऋषिकेश में कोहरे का असर दिख रहा है। इसका असर बाजारों पर भी दिखने लगा है। मारे ठंड के लोग बहुज जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।
मैदानी क्षेत्रों तपमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है और अभी कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। इसके ठीक उलट राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम भले ही ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो गई है। मगर, दोपहर में गुनगुनी धूप लोगों को खूब राहत दे रही है।

