ऋषिकेश

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बतौर मोर्चा समर्थित/ निर्दलीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर क्षेत्र और राज्य की बेहतरी के लिए एकजुट/एकमुठ होकर काम करने पर जोर दिया गया।

रविवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की ऋषिकेश जिला इकाई के बैनर तले आयोजित स्वाभिमान सम्मान समारोह में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रमुख बॉबी पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में त्रिभुवन चौहान और मोहित डिमरी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

इस मौके पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बतौर मोर्चा समर्थित/ निर्दलीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उत्तराखंड स्वाभिमान मार्चा ने सम्मानित किया। इसमें जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य के अलावा नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव में निर्वाचित पार्षद शामिल रहे। इसके अलावा टिहरी के नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और रूद्रप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष संतोष रावत का भी उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने स्वागत/ अभिनंदन किया।

इस मौके पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सबको क्षेत्र और राज्य की बेहतरी के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने राज्य के मौजूदा हालात की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम सब पर बड़ी जिम्मेदारी है। इसके निर्वाहन के लिए डटकर काम किया जाएगा।

बॉबी पंवार ने जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा हर स्तर पर राज्य की बेहतरी के लिए काम कर रहा है। लोग मोर्चा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने मोर्चो को आगे बढ़ा रहे लोगों की हौसलाफजाई की। कार्यक्रम का संचालन सुधीर राय ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, महानगर इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंत्री गौतम राणा, प्रवक्ता हिमांशु रावत, दिनेश चंद्र मास्टर, शंकर दयाल धनाई, राहुल रावत, मनोज नौटियाल, रविंद्र भारद्वाज, पुष्पा रावत, रूकमणि रौतेला, यशपाल असवाल, बॉबी रांगड़, भूपेंद्र कोरंगा, लूसून टोडरिया, शैलेंद्र मिश्रा, दिलीप नेगी, सुनील पंचभैया, प्रमोद काला, दीपक रावत, संजय भटट, प्रियंका पंवार, सुधीर रतूड़ी, सतवीर भंडारी, शांति थपलियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, सत्य कपरूवाण, माधवी गुप्ता, बीना चौहान, मनीषा पडियार, कुसुम जोशी, रूकमणि रौतेला, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *