उत्तराखंड

उत्तराखंड में सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों की छुटटी पर रोक

देहरादून। मानसून अवधि में किसी भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की छुटटी के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। सरकार का ये फरमान सभी विभागों तक पहुंचा दिया गया है।

मानसून की दस्तक के साथ ही राज्य सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई। अभी तक मानसून अवधि के अनुभव बताते हैं कि राज्य के पहाड़ी जिलों में आपदा की तमाम घटनाएं होती हैं। जन जीवन पर इसका बड़ा असर पड़ता है।

मानसून के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत समेत अन्य कार्यों को सही से अंजाम देने के लिए शासन ने मानसून अवधि में राज्य के अधिकारियों/कर्मचारियों के किसी भी प्रकार की छुटटी पर रोक लगा दी है।

मुख्य सचिव डा.एसएस संधू ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। आदेश सभी विभागों तक पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *