यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रहे आयोग की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने परीक्षा निरस्त कर दी।
उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर को हुई यूकेएसएसएसी की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर के लीक होने की बात सामने आए थी। राज्य के युवा इसको लेकर सड़कों पर उतर आए थे। सरकार को युवाओं के सामने झुकना पड़ा। सीएम स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और मामले की सीबीआई जांच कराने की संस्तुति का ऐलान किया।
इस बीच सेवानिवृत्त जज यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में बनें जांच आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार को आयोग ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। सीएम ने इस रिपोर्ट को सबल सस्तुति के साथ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया।
दोपहर बाद आयोग ने उक्त परीक्षा को निरस्त करने का ऐलान कर दिया। साथ ही तीन माह के भीतर उक्त परीक्षा को फिर से कराने की बात आयोग के स्तर से कही गई है।

