यूकेडी में शामिल हुए विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता
ऋषि टाइम्स न्यूज
मुनिकीरेती। जय पहाड़ और जय पहाड़ी के उदघोष के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोगों उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य की बरबादी के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित यूकेडी का सदस्यता ग्रहण समारोह सफल रहा। विकास रयाल, संजय सिल्सवाल, संदीप भंडारी समेत सैकड़ों लोगों ने उत्तराखंड क्रांतिदल की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े थे।
इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरंेद्र कुकरेती ने दल की सदस्यता लेने वाले युवाओं का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को जमकर कोसा। दोनों दलों को राज्य की बरबादी के लिए जिम्मेदार ठहराया। कहा कि अब लोग समझ चुक हैं और यूकेडी से जुड़ रहे हैं।
यूकेडी के प्रमुख कुकरेती कहा कि भाजपा और कांग्रेस राज्य के लिए नागनाथ और सांपनाथ हैं। दोनों दलों की राज्य निर्माण की दूर-दूर तक कोई भूमिका नहीं रही। उत्तराखंड राज्य यहां के लोगों के संघर्ष और शहादतों का प्रतिफल है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन की तमाम बातें युवाओं से साझा की।
कहा कि 25 सालों में यूकेडी विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। भाजपा और कांग्रेस में कोई भी सत्ता में रहे दोनों एक सिक्के के दो पहलु हैं। भाजपा सत्ता में होती है तो कांग्रेस मित्र विपक्ष की भूमिका निभाती है और कांग्रेस सत्ता मंे होती है तो भाजपा मित्र विपक्ष में। दोनों मिल बांटकर राज्य को लूटने और लुटवाने का काम करते रहे हैं।
युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष संतोष भंडारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, प्रवक्ता शांति प्रसाद भटट, केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्यत वीरचंद रमोला, टिहरी के जिलाध्यक्ष डीडी पंत, आशुतोष नेगी आदि ने विचार रखते हुए कहा कि 2027 में यूकेडी की सरकार बनने जा रही है। लोग दिल्ली से नियंत्रित भाजपा और कांग्रेस की कारगुजारियों से उकता गए हैं और परिवर्तन चाह रहे हैं।
यूकेडी नेताओं ने पिछले 25 सालों राज्य के एक-एक क्षेत्र के हालात लोगों के सम्मुख रखे। कहा कि कैसे राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने साजिश कर हमें मूल निवासी से स्थायी निवासी बना दिया है। कैसे राज्य को खाला का घर बना दिया गया है।
संचालन सुरेंद्र भंडारी और विपिन रावत ने किया। इस मौके पर सरदार सिंह पुंडीर, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल कोटियाल, मुनिकीरेती के नगराध्यक्ष महिपाल बिष्ट, हिमांशु पंवार, अनीता कोटियाल, गणेश चंद्र भटट, कर्ण सिंह बर्त्वाल रघुवीर सिंह, कृष्ण बिष्ट, अनुराग कोटियाल, सोनू ठाकुर, अर्जुन पुंडीर, मनीष राणा, प्रवीण सेमवाल, ललित धनाई, विमला देवी, प्रेम सिंह नेगी, राकेश सेमवाल, सुरेश तिवारी, दिगंबर रावत, बेलम सिंह, रवि गोस्वामी, कविता बहुगुणा, राहुल जोशी, धनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

