ऋषिकेश

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को यूकेडी जरूरी

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। राज्य गठन के भले ही 25 साल हो गए हों। मगर, अभी भी शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन सका है। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल जरूरी है।

एक फरवरी को मुनिकीरेती में प्रस्तावित यूकेडी के कार्यक्रम को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यूकेडी के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य के लोग समझ चुके हैं कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल उनके साथ 25 सालों से ठगी कर रहे हैं। उन्हें मूल निवास से स्थायी निवासी बना दिया गया है।

जल, जंगल और जमीनों की संस्थागत लूट ने राज्य के लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग यूकेडी से जुड़ना चाहते हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा दल से जुड़ रहे हैंं। यूकेडी ऐसे लोगों का स्वागत कर रही है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन की मजबूती के लिए एका जरूरी है। एक जुट एकमुठ से राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की राजनीतिक चकड़ैती को मात देनी है।

बैठक में एक फरवरी को मुनिकीरेती रामलीला मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताआंे अपने सुझाव रखे। पूर्व के अनुभवों को साझा किया। पूर्व के अनुभवों और युवा जोश के साथ यूकेडी आगे बढ़ेगा।

इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरचंद रमोला, विपिन रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय सिल्सवाल, सरदार सिंह पुंडीर, महिपाल पुंडीर, मनीष चौहान, आशुतोष मैठाणी, मदन सिंह राणा, कर्ण सिंह बर्त्वाल, देवेंद्र जोशी, शशि बंगवाल, मुकेश पाठक, सुखपाल सिंह, संजय रावत, गौतम रयाल, विकास रयाल, अनुज कुमार, संगीता उनियाल, कांति गुसाईं, गुडडी, सुशीला रावत आदि मौजूद रहे। संचालन यूकेडी नेता सुरेंद्र भंडारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *