41 मजदूरों को बचाने के लिए एक साथ कई प्लानों पर हो रहा काम
ऋषि टाइम्स न्यूज
उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक साथ कई प्लानों पर काम शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर से 41 मजदूर सिलक्यारों सुरंग में भूस्खलन होने से फंसे हुए हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद सात दिन भी बाद भी मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। जो-जो प्रयास मौके पर किए गए उससे कहीं जोखिम बढ़ता दिखा तो कोई प्रयास तकनीकी वजहों से आगे नहीं बढ़ सका।
इस बीच सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों का धैर्य अब जवाब देना ला है। परिजन अपने प्रियों की कुशलता के लिए हर स्तर पर गुहार लगा रहे हैं। राज्य सरकार ने सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक साथ कई प्लानों पर काम शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसकी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इसमें पीएमओ के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल, पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे, राजमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव महमूद अहमद शामिल हैं।
टनल के क्षेत्र में अच्छा अनुभव रखने वाले इंजीनियरों को बुलाया गया है। विशेषज्ञों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नई उम्मीद भी शुरू हो गई हैं।
सुरंग के विभिन्न छोरों पर ड्रिलिंग कर मजदूरों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये बात भी सामने आ रही है कि कई स्थानों पर ड्रील होने से सुरंग में कंपन बढ़ रहा है। इससे और भूस्खलन की आशंका पैदा हो रही है। मशीन ऑपरेटर भी लगातार इसकी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।