उत्तराखंड

केंद्र के आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्ट सेक्टर की हड़ताल समाप्त

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार से हिट एंड रन के नए प्रावधान पर नए सिरे से विचार करने के आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टर ने हड़ताल समाप्त कर दी। उम्मीद है कि हड़ताल से प्रभावित सभी व्यवस्थाएं 24 घंटे के भीतर समान्य हो जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि परिवहन से संबंधित नए कानून को लेकर देश भर के ट्रांसपोर्टर ने हड़ताल शुरू कर दी थी। नए कानून में 10 साल की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। बहरहाल, हड़काल का देश भर में इसका व्यापक असर दिखा। आपूर्ति प्रभावित हुई और लोग जहां-तहां फंस गए। कई स्थानों पर केंद्र सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी भी दिखी।

चुनावी साल में सड़क पर बड़े तबके की नाराजगी का सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया और वार्ता के लिए आगे आई। गृह सचिव ने ट्रांसपोर्टरों से वार्ता की और भरोसा दिया कि हिट एंड रन मामले में जुर्माने के प्रावधानों पर अभी अमल नहीं किया जाएगा। साथ ही कानून के नए प्रावधानों पर नए सिरे से गौर करने का आश्वासन मिला।

केंद्र सरकार से मिले आश्वासन के बाद अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया। इससे आम लोगों ने राहत की सांस ली। उम्मीद है कि हड़ताल से प्रभावित तमाम व्यवस्थाएं 24 घंटे की भीतर सामान्य हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *