उत्तराखंड

पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। शासन ने 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इसमें तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट हुए 15 अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है।

मंगलवार देर शाम शासन ने पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले किए हैं। इसमें पांच अपर जिलाधिकारी रैंक के पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले तक देहरादून के एडीएम रहे शिव कुमार बरनवाल को इसी पद पर पिथौरागढ़ भेजा गया है। वीर सिंह बुद्धियाल को हरिद्वार से रूद्रप्रयाग, अशोक कुमार को नैनीताल से उधमसिंहनगर, फिंचाराम को पिथौरागढ़ से नैनीताल भेजा गया है।

डिप्टी कलेक्टर रैंक के अजयवीर सिंह पौड़ी से हरिद्वार, आकाश जोशी पौड़ी से चंपावत, गौरव पांडे अल्मोड़ा से उधमसिंहनगर, हरिगिरी बागेश्वर से देहरादून, अपर्णा ढौंडियाल रूद्रप्रयाग से देहरादून, योगेश सिंह मेहरा नैनीताल से देहरादून, बृजेश कुमार तिवारी हरिद्वार से उत्तरकाशी, गोपाल सिंह चौहान अल्मोड़ा से हरिद्वार, सीमा विश्वकर्मा उधमसिंहनगर से अल्मोड़ा, अनुराग आर्य पिथौरागढ़ से बागेश्वर, नंदन सिंह नगन्याल उपनिदेशक प्रशासनिक अकादमी नैनीताल से अल्मोड़ा, मनीष कुमार नैनीताल से हरिद्वार गौरव चटवाल नैनीताल से उधमसिंहनगर, प्रमोद कुमार पौड़ी से नैनीताल, लक्ष्मीराज चौहान टिहरी से हरिद्वार, संदीप कुमार पौड़ी से टिहरी, कृष्ण कुमार गोस्वामी टिहरी से नैनीताल, जितेंद्र वर्मा रूद्रप्रयाग से बागेश्वर, देवेंद्र सिंह नेगी टिहरी से रूद्रप्रयाग, प्रेमलाल टिहरी से हरिद्वार, शैलेंद्र सिंह देहरादून से टिहरी, सौरभ असवाल देहरादून चंपावत, नुपूर हरिद्वार से पौड़ी, जितेंद्र कुमार उत्तरकाशी से हरिद्वार, नरेश चंद्र दुर्गापाल देहरादून से नगर आयुक्त रूद्रपुर, पूरण सिंह हरिद्वार से महाप्रबंधक सिडकुल, शिप्रा जोशी अल्मोड़ा से उप नगर आयुक्त रूद्रपुर, मुक्ता मिश्रा पौड़ी से संयुक्त निदेशक शहरी विकास, मीनाक्षी पटवाल उत्तरकाशी से राजस्व परिषद देहरादून, अनिल कुमार चन्याल चंपावत से पौड़ी भेजे गए हैं।

46 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देहरादून जिले में बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे मुकेश चंद रमोला को उत्तरकाशी, अबरार अहमद को पिथौरागढ़ से पौड़ी, विपिन चंद्र पंत को नैनीताल से नैनीताल, नवाजीष खलीफ पिथौरागढ़ से पौड़ी, श्रीमती शालिनी मौर्य को हरिद्वार से पौड़ी, श्रीमती मंजू रूद्रप्रयाग से टिहरी, यशवीर सिंह पौड़ी से पिथौरागढ़,अमृता शर्मा देहरादून से उधमसिंहनगर, चंद्रशेखर हरिद्वार से अल्मोड़ा, आशीष घिल्डियाल टिहरी से रूद्रप्रयाग श्रेष्ठ गुनसोला पौड़ी से पिथौरागढ़, मनजीत सिंह गिल पौड़ी से पिथौरागढ़, सुनील कुमार टिहरी से अल्मोड़ा, पूनम पंत उधमसिंहनगर से उपनिदेशक उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल, नीलू चावला कार्मिम एवं सतर्कता विभाग से उपनिदेशक शहरी विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *