उत्तराखंड

तबादलों पर मंत्री और खाद्य आयुक्त आमने-सामने

देहरादून। बगैर संज्ञान में लाए हुए जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले पर भड़की विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने मामले की फाइल तलब की है। साथ ही मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की है।

उल्लेखनीय है कि खाद्य आयुक्त ने  छह जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले किए। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय मंत्री रेखा आर्य भड़क गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनसे इसका अनुमोदन तो दूर उन्हें जानकारी तक नहीं दी।

नाराज मंत्री ने तबादले की फाइल तलब करने के साथ ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डा. एसएस संधू से की है। मीडिया से बातचीत में रेखा आर्य ने दो टूक कहा कि ये अनुशासनहीनता है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन तबादलों में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। कहा कि जब नैनीताल के डीएसओ का तबादला किया गया तो उन्होंने खाद्य आयुक्त से स्पष्टिकरण मांगा। खाद्य आयुक्त ने स्पष्टिकरण नहीं दिया। न ही इसको लेकर कोई संपर्क किया।

कुल मिलाकर अधिकारियों की इस तरह की मनमानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस पर क्या रूख रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *