ऋषिकेश

मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व का दिखा असर, स्वच्छता में देश भर में पांचवें स्थान पर ऋषिकेश

ऋषिकेश। स्वच्छता के मोर्चे पर ऋषिकेश ने बड़ी छलांग लगाई। गंगा तटीय क्षेत्रों के नगर निकायों में ऋषिकेश को देश भर में पांचवीं रैंकिंग हासिल हुई। ऐसा संभव हुआ नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं के कुशल नेतृत्व में।

शनिवार को भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वे 2021 की रिपोर्ट जारी की। गत वर्ष इस रिपोर्ट के मुताबिक ऋषिकेश नगर निगम की रैंकिंग 83 थी। इस बार 53 है। 30 अंकों का सुधार का श्रेय नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं के कुशल नेतृत्व को जाता है।

2020 की आंकड़ों के जारी होते ही मेयर श्रीमती ममगाईं सुधार के लिए स्वयं सड़कों पर उतर आई थी। समाज के हर वर्ग को साथ लिया। नगर निगम में अधिकारी से लेकर पर्यावरण कर्मियों में टीम वर्क की भावना विकसित की। आज परिणाम सबके सामने है।

यही नहीं गंगा तटीय शहरों में स्वच्छता के पैमाने पर ऋषिकेश को पूरे देश में पांचवां स्थान हासिल हुआ। ये ऋषिकेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। एक लाख तक की आबादी वाले नगर निगम की बात करें तो इसमें ऋषिकेश पहले स्थान पर है।

स्वच्छता में ऋषिकेश की रैंकिंग में हुए सुधार का श्रेय मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं नगर के लोगों, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और खासकर पर्यावरण मित्रों को देती है। कहा कि एक टीम वर्क ने सुधार का मार्ग प्रशस्त किया है।

मेयर के मुताबिक देश में स्वच्छता के मोर्चे पर पहले 10 स्थानों में आना लक्ष्य है। शहर के लोगों के सहयोग से इस लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *