उत्तराखंड

कांग्रेस की विजय संकल्प रैली में उमड़ी भीड, राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधे निशाने

देहरादून। कांग्रेस की विजय संकल्प रैली में खूब भीड़ उमड़ी। कांग्रेस नेता ने रैली में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाने साधे। देश को कई तरह से कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही उत्तराखंड के मुददों को उठाते हुए विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंका।

देहरादून के परेड ग्राउंड में विजय संकल्प रैली में उमड़ी भीड़ से कांग्रेस के दिग्गज नेता गदगद नजर आए। पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने रैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाने से साधे। कहा कि देश को कई तरह से कमजोर किया जा रहा है।

लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। अपनी इच्छाएं देश पर थोपी जा रही हैं। तीन कृषि कानून इस बात का प्रमाण है। देश के किसान विरोध में उतरे तो प्रधानमंत्री माफी मांगते हुए बिल वापस लेने को तैयार हुए। सवाल उठाया कि कृषि कानूनों का विरोध करते हुए हताहत हुए 70 किसानों को सरकार शहीद मानने को तैयार नहीं है।

कहा कि देश का पैंसा कुछ पूंजीपतियों की जेब में जा रहा है और इस पैसे का उपयोग प्रधानमंत्री की मार्केटिंग में किया जा रहा है। ये देश के साथ धोखा है। लोगों को इस पर गौर करना चाहिए। उन्होंने युवाओं के रोजगार का मामला भी उठाया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड से अपने रिश्ते पर भी कहा। दून स्कूल में बिताए गए दिनों को याद किया। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए उन्होंने अपनी दादी पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी, पिता पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की शहादत को याद किया। कहा कि हमारा और उत्तराखंड का कुर्बानी का रिश्ता है।

देश के लिए पिता को खोना, भाई को खोना उत्तराखंड के लोग जानते हैं। जिस व्यक्ति ने ऐसी कुर्बानी नहीं दी वो ऐसी बात नहीं समझ सकता। उन्होंने उत्तराखंड के तमाम मुददों पर भी कहा। कहा कि सरकार की गलत नीतियों से छोटे कारोबारी बरबादी की कगार पर पहुंच गए है।

तीर्थ पुरोहितों पर थोपे गए देवस्थानम एक्ट कांग्रेस के कड़े विरोध के बाद सरकार वापस लेने को मजबूर हुई। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, करण माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुददीन आदि ने विचार रखे। संचालन प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *