टिहरी परिसर बना महिला खो खो का विजेता
ऋषि टाइम्स न्यूज
नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला खो खो प्रतियोगिता में एसआरटी परिसर की टीम विजेजा बनीं।
बादशाही थौल स्थित टिहरी में आयोजित महिला अंतर महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता का प्रभारी निदेशक प्रो. जेडीएस नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारभं किया। अति विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आर0बी0 गोदियाल एवं क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर पी डी सेमल्टी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर किया गया।
अति विशिष्ट अतिथि प्रो. गोदियाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा है कि सभी टीम खेल भावनाओं से खेल को आगे बढ़ाये और अपना सर्वाेत्तम देकर यहां पर विजेता बनने का प्रयास करे। खेल से जहां मानसिक विकास होता है वही शारीरिक विकास भी होता है। प्रभारी निदेशक प्रोफेसर जे डी एस नेगी तथा क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर पी डी सेमल्टी ने अपने संबोधन में छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए का है कि परिसर का प्रयास रहता है कि सदैव सर्वाेत्तम खेल यहां पर करवाया जाए और किसी भी खिलाड़ी तथा टीम मैनेजर कोच को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो यह परिसर का प्रयास होता है।
विश्वविद्यालय की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल मैच परिसर टिहरी एवं परिसर पौड़ी के मध्य खेला गया जिसमें टिहरी परिसर ने पौड़ी को एक पारी और 15 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीनगर और डी ए बी देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें श्रीनगर परिसर ने देहरादून डीएवी को 19-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला परिसर टिहरी एवं बिरला केंपस श्रीनगर के मध्य खेला गया जिसमें परिसर बादशाही थौल टिहरी ने श्रीनगर पर 8-7 से विजय प्राप्त कर ट्राफी अपने नाम की।
इस अवसर पर विजेता और उपविजेता को ट्राफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सचिव प्रोफेसर के सी पेटवाल द्वारा सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर ए बी थपलियाल, प्रोफेसर यू एस नेगी, प्रोफेसर शंकर लाल, डॉ पूरन लाल मीणा, खेल निदेशक डॉक्टर मोहित बिष्ट , डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर हंसराज सिंह बिष्ट, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कोठारी , अनुभाग अधिकारी सुदामा लाल, डॉ पित्रेश भट्ट, निर्णायक मंडल के सदस्य विकास वर्मा, परविंदर नेगी , अमन नैथानी, दीपक रावत ,पवन कुमार, राजीव पेटवाल, भगत सिंह चौहान, रविंद्र नेगी, दिनेश मंमगाई ,अजय नेगी , अजय अंकित रमोला छात्रसंघ महासचिव अमन सुयाल, बंदना डोबाल, विवेक मेवाड़, सूरज रावत शाहिद विभिन्न छात्राएं उपस्थित रहे।

