देवस्थानम एक्ट के विरोध में केदारनाथ कूच करेंगे तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी
देहरादून। चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत ने देवस्थानम एक्ट के प्रभावी विरोध को प्रभावी बनाने के लिए तीन नवंबर केदारनाथ कूच का आहवान किया है। महापंचायत के आहवान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
देवस्थानम एक्ट को समाप्त करने हेतु राज्य सरकार पर प्रभावी दबाव बनाने के लिए चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत ने बड़े आंदोलन का मन बना लिया है। इसका लेकर तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग एक स्वर में राज्य की भाजपा सरकार को कोस रहे हैं।
अब चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत ने तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारियों से तीन नवंबर को केदारनाथ कूच का आहवान किया है। इसको लेकर महापंचायत के स्तर पर व्यापक तैयारियां और लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
महापंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल और महामंत्री हरीश डिमरी ने कहा कि बाबा केदार के सम्मुख देवस्थानम एक्ट के प्रभावी विरोध का शंखानद किया जाएगा। इस दौरान केदारनाथ पहुंचने वाले सरकारी पदाधिकारियों को घिराव किया जाएगा।