प्रमोशन एवं ट्रांसफर को राजकीय शिक्षक संघ का निदेशालय पर धरना
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले राज्य भर से आए हजारों शिक्षकों ने प्रमोशन और ट्रांसफर के लिए निदेशालय परिसर में धरना दिया। ऐलान किया कि जल्द प्रमोशन और ट्रांसफर नहीं हुए तो पांच जुलाई से शिक्षक चॉक डाउन हड़ताल को मजबूर होंगे।
राजकीय शिक्षक संघ के आहवान पर सोमवार को राज्य में सभी जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक/ शिक्षिकाएं देहरादून पहुंची और शिक्षा निदेशालय में आयोजित धरने में प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने शिक्षकों के साथ हो रहे उत्पीड़नात्मक व्यवहार पर रोष व्यक्त किया।
कहा कि 7-8 वर्षों से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई जबकि स्कूलों में पदोन्नति हेतु सभी पद खाली है विभाग कोर्ट का बहाना बना रहा है सरकार चाहे तो ये सारी पदोन्नति एक ही दिन में हो जाती लेकिन इनकी मंशा ठीक नहीं है। दूसरी ओर विभाग ने प्रतिवर्ष होने वाली स्थानांतरण प्रक्रिया को कोर्ट के बहाने रोक दिया जो बहाने बाजी और काम न करने का बहाना है।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने कहा कि जब सारे काम कोर्ट से ही होने है तो विभाग का क्या औचित्य है वास्तविकता यह है कि विभाग शिक्षकों के प्रकरणों को गंभीरता से सुलझाना ही नहीं चाहता। यदि सरकार शीघ्र पदोन्नति और स्थानांतरण नहीं करती तो दिनांक पांच जुलाई से चाक डाउन हड़ताल करेंगे। उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग, शासन एवं सरकार की होगी।
संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्यूली कहा कि हम सरकार के तमाम आश्वासनों से ऊब चुके है हमे इनके द्वारा ठगा गया है अब शिक्षक समुदाय इनके झांसे में नहीं आने वाला। हम प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करेंगे और इस सरकार की पोल खेलेंगे कि कैसे इनके द्वारा वर्षों से हमारा कोर्ट के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। अब पानी सर से ऊपर उठ गया है आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है। आज के धरने में 9000 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
पर्वतीय कर्मचारी संगठन ने भी शिक्षकों के धरने/ आंदोलन का समर्थन किया। संगठन के अध्यक्ष अजय रावत, विजयपाल पयाल प्रांतीय महामंत्री आयुष विभाग ने भी राजकीय शिक्षक संगठन के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।
राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा कि विभाग को कुछ करना नहीं है सिर्फ प्रयोग के लिए ये विभाग रह गया है आंदोलन ही एक रास्ता बचा है जिसका जिम्मेदारी विभाग होगा। धरने में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवान ने भी सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।
धरने में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह मर्ताेलिया मंत्री रविशंकर गुसाईं मंडलीय मंत्री गढ़वाल हेमंत पैन्यूली उपाध्यक्ष यथपाल राणा संगठन मंत्री मक्खन शाह जिलाअध्यक्ष चमोली प्रदीप भंडारी जिलामंत्री प्रकाश चौहान जिलाध्यक्ष टिहरी दिलवर रावत मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट जिलाध्यक्ष देहरादून कुलदीप कण्डारी मंत्री अर्जुन पंवार जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी अतोल सिंह महर मंत्री बलवंत असवाल जिलाध्यक्ष हरिद्वार लोकेश कुमार मंत्री विवेक कुमार सैनी जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग आलोक रौथाण मंत्री शंकर भट्ट जिलाध्यक्ष पौड़ी बलराज गुसाई मंत्री विजेन्द्र विष्ट जिलाध्यक्ष नैनीताल गिरीश जोशी मंत्री पंकज बधानी जिलाध्यक्ष पिथोरागढ प्रवीन रावल मंत्री देवेश अवस्थी जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा भुवन चिलवाल मंत्री राजू महरा जिलाध्यक्ष उधमसिह नगर दीपक शर्मा मंत्री अनंत चौहान जिलाध्यक्ष चंपावत जगदीश अधिकारी मंत्री प्रकाश उपाध्याय जिलाध्यक्ष बागेश्वर गुणवंत पंत मंत्री देवेन्द्र मेहता ने भी सभा को संबोधित किया ।