स्वीटी रावत बनी गडूल ग्राम पंचायत की प्रधान
ऋषि टाइम्स न्यूज
रानीपोखरी। स्वीटी रावत ग्राम पंचायत गडूल की प्रधान निर्वाचित घोषित हुई हैं। उन्होंने सीधे मुकाबले में कमला पुंडीर को 137 मतों से शिकस्त दी।
गुरूवार कोई डोईवाला में हुई मतों की गणना के बाद ग्राम पंचायत गडूल में प्रधान पद पर स्वीटी रावत को निर्वाचित घोषित किया गया। स्वीटी ने मतगणना के शुरूआत में ही बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। हालांकि मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा।
बहरहाल, स्वीटी रावत ने सीधे मुकाबले में कमला पुंडीर को 137 मतों से शिकस्त दी। जीत के बाद समर्थकों ने मतगणना परिसर में बाहर स्वीटी रावत का जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर स्वीटी रावत ने कहा कि गांव की बेहतरी के लिए बड़ों के अनुभव और साथियांे के उत्साह को साथ लेकर काम करंेगी। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया। स्वीटी रावत के पति धर्मेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों के भरोसे पर खरे उतरेंगे।

