शिक्षा

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरादून शहर में स्वीप के तहत शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देहरादून शहर में स्वीप ( व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी ) के तहत शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

शनिवार को कॉलेज में आजादी का पर्व, लोकतंत्र का गर्व” विषयवस्तु पर चित्रकला, स्लोगन,भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की बी.ए.बी.एस.सी. बी.कॉम की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्लोगन प्रतियोगिता में निर्णय की भूमिका डॉ. मनोज बिष्ट वह डॉ. राकेश नौटियाल ने निभाई।

प्रतियोगिता में नीतू बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, मनतशा ने द्वितीय और सानिया देव वर्धन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक डॉक्टर उषा रानी नेगी एवं डॉक्टर पायल अरोड़ा रही। प्रतियोगिता में कुमकुम ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक डॉक्टर मुक्ता डंगवाल एवं डॉ नीतू बलूनी रहे इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी नेहा बिष्ट बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान कुमकुम तृतीय स्थान आदित्य पांडे सांत्वना गीता का रहा। कार्यक्रम का संचालन स्वीप की नोडल अधिकारी डॉ मंजू भंडारी ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक वर्ष वाले विद्यार्थी अपनी वोटर आई. डी. अवश्य बनाये। इसके लिए जरूरी औपचारिकताओं के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डी. एन. तिवारी न कहा कि स्वतंत्रता की भावना हमें अर्जित करनी चाहिए और अपना मत का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए और हमें अपने विचारों को खुलकर के मंच पर लाना चाहिए।

उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनायें दी और भी ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने को प्रोत्साहित किया और प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा. आर. एन. पटेल, डा. डी.एस. मेहरा, डॉ. गिरीश शेट्टी, डॉ. डी. डी पांडे, डॉ. पंकज बहुगुणा,डॉक्टर हेमलता खाती डॉ.प्रतिभा बलूनी, डॉक्टर माधुरी कोहली, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *