उत्तराखंड

डीएफओ समेत वन विभाग के पांच अधिकारी निलंबित

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। सूखे पेड़ों के नाम पर सौ से अधिक हरे पेड़ों को कटवाने के आरोप में शासन ने प्रभागीय वनाधिकारी समेत पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला उत्तरकाशी जिले के पुरोला टोंस वन प्रभाग का है। आरोप है कि यहां वन विभाग के अधिकारियों ने मिलजुलकर देवदार के हरे पेड़ों का अवैध कटान किया। बताया जा रहा है कि वन विकास निगम को जारी किए गए लॉट में 790 आवंटित सुखे पेड़ों की आड़ में 115 हरे पेड़ भी काट दिए गए।

इस मामले की सामने आने के बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच कराई तो प्रारंभिक स्तर पर घालमेल की पुष्टि हुई। प्रमुख वन संरक्षक की जांच रिपोर्ट में अधिकारियों को निलंबित करने की संस्तुति की गई थी।

वन मंत्री की संस्तुति के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएफओ सुबोध काला, प्रभारी एसडीओ विजय सैनी, रेंज अधिकारी गोविंद सिंह चौहान, ज्ञानेंद्र मोहन और रामकृष्ण कुकसाल को निलंबित कर दिया।

डीएफओ काला नैनीताल और और एसडीओ सैनी को शिवालिक वृत्त देहरादून से संबद्ध किया गया है। उपवनसंरक्षक कुंदन कुमार का टोंस वन प्रभाग के डीएफओ का जिम्मा सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *