शिक्षा

पेपर लीक मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में शासन ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, अगरोड़ा में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को निलंबित कर उन्हें उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी से सम्बद्ध कर दिया है।

पेपर लीक मामले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर भेजने वाले गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के संपर्क में थी। जांच में ये तथ्य सामने आया कि सुनम गलत नीयत से साल्वर के रूप में लिप्त थी।

बहरहाल, यूकेएसएसएससी से पत्र मिलत ही शासन ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, अगरोड़ा में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को निलंबित कर दिया। उन्हें उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी से सम्बद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *