उत्तराखंड

पेयजल निगम के मुख्य अभियंता सुजीत कुमार निलंबित

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। कुचु-पुचु इंटरप्राईजेज पेयजल निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार के घर की कंपनी निकली। इसमें हुए लेन देन की पुष्टि होने पर शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मुख्य अभियंता सुजीत कुमार के खिलाफ मिली शिकायतों की प्रांरभिक परीक्षण में कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन की पुष्टि होने पर अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल निगम शैलष बगोली प्रभारी मुख्य अभियंता (कु0) मूल पद अधीक्षण अभियंता, सुजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

बताया गया कि प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास के विरूद्ध संजय कुमार ने अपने शिकायती-पत्र में उल्लेख किया है कि वह पानी की योजनाओं में पेटी पर कार्य करता है। वर्ष 2022 में सुजीत कुमार विकास, तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून द्वारा संजय कुमार की फर्म मै० हर्ष इन्टरप्राईजेज का उत्तराखण्ड पेयजल निगम में पंजीकरण करवाने एवं विभाग में कार्य दिलाने का आश्वासन दिया।

इसके एवज में सुजीत कुमार विकास के कहने पर संजय कुमार ने अपनी प्रोपराईटरशिप फर्म मै० हर्ष इन्टरप्राईजेज के माध्यम से बैंक ऑफ बडौदा, फॉयर स्टेशन के पास बाजपुर रोड, काशीपुर के बैंक खाता सं० 53930200001457 से मै० कुचु-पुचु इंटरप्राईजेज के कोटक महिन्द्रा बैंक खाते में दिनांक 06.07.2022. दिनांक 06.07.2022. दिनांक 07.07.2022, दिनांक 07.07.2022 एवं दिनांक 08.06.2022 को रू0 2.00 लाख की पांच किस्तों में कुल रू0 10.00 लाख, स्थानान्तरित किये गये। विभाग में उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन से ज्ञात होता है कि मै० कुचु-पुचु इन्टरप्राईजेज, वह फर्म है, जिसकी पार्टनर सुजीत कुमार विकास की पत्नी श्रीमती रंजु कुमारी हैं।

शासन ने उक्त शिकायत के संबंध में सुजीत कुमार विकास को स्पष्टीकरण हेतु 15 दिनों का समय दिया गया था, परन्तु उन्होंने आतिथि तक कोई प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने उन्हें निलंबित कर कार्यालय महाप्रबंधक (प्रशिक्षण), मानव संसाधन प्रकोष्ठ, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, रूडकी से सम्बद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *