शिक्षा

छात्र संघ चुनावः श्री देव सुमन विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों में नामांकन

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश/ गैरसैंण/ देहरादून/ नरेंद्रनगर। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसस समेत गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरादून शहर और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नरेंद्रनगर में छात्र संघ चुनाव के तहत छात्र/छात्राओं ने विभिन्न पदों के नामांकन पत्र दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी गवर्नमेंट डिग्री/ पीजी कॉलेजों में 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होना है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में विभिन्न पदों के लिए 10 नामांकन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मानसी सती और मयंक भटट, उपाध्यक्ष पद पर आयुष तड़ियाल, रजनी, सचिव पद पर अभिषेक कुमार त्रिशुलिया, सहसचिव पद पर तानिया, कोषाध्यक्ष पद पर आशा और प्रतिभा मंडल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए नित्यानंद रॉय और रोहित राम ने नाांकन कराया।

गैरसैंण। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गैरसैंण में अध्यक्ष पद पर बद्री प्रकाश और हिमांशु ने नामांकन कराया। इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए विनीता और माहेश्वरी, सचिव पद पर करिश्मा और बबीता, सह सचिव पद के लिए प्रियंका, कोषाध्यक्ष पद के सानिया विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए रिया और सीमा ने नामांकन कराया।

देहरादून। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देहरादून शहर में भी विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखि किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. कुलदीप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है, जिनमें अक्षा, नेहा एवं सत्येंद्र सिंह ने नामांकन कराया।

उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु एवं सलोनी, सचिव पद पर आयशा ,अर्जुन कुमार एवं राज भंडारी, सह सचिव पद पर अंजलि तथा कशिश कोषाध्यक्ष पद पर नेहा बिष्ट और सोनिया एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु नीतेश सती एवं साहिल ने नामांकन पत्र दाखित किया।

नरेंद्रनगर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नरेंद्रनगर में विभिन्न पदों के लिए नौ नामांकन हुए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए दो, सचिव और सहसचिव , कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *