श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्याल में छात्र संघ चुनाव 27 सितंबर को
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। छात्र संघ चुनाव हेतु मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण 27 सितंबर को होगा।
छात्र संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने शनिवार को अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक 22 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री, 23 सितंबर को नामांकन, 24 सितंबर को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की तिथि निर्धारित की गई है। इसी दिन विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. गुप्ता के मुताबिक 27 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मतगणना का काम शुरू होगा। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण होगा।

