शिक्षा

पेड़ गिरने से दो छात्रों की दर्दनाम मौत

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई टिहरी। स्कूल की लौटते समय रास्ते में एक विशालकाय पेड़ गिरने से जीआईसी घुमेटीधार के छात्र आरव बिष्ट और मानसी की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली रही जानकारी के मुताबिक ग्राम नैल निवासी आरव बिष्ट जीआईसी घुमेटीधार में 10 वीं और मानसी कक्षा नौ वीं की छात्रा थी। शनिवार को दोनों स्कूल की छुटटी के बाद घर लौट रहे थे। अचानक रास्ते में एक विशालकाय पेड़ गिय गया। दोनों छात्र इसकी जद में आ गए।

दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग और स्कूल के शिक्षक मौके पर पहंुचे। दोनों बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन सकते में हैं। जो बच्चे सुबह हंसी खुशी स्कूल गए थे वो घर लौटते वक्त आपदा के शिकार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *