उत्तराखंड

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल

देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो गई। इसके साथ ही कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों सरिता आर्य ने नैनीताल से टिकट न मिलने की स्थिति में पार्टी छोड़ने की बात कही थी। साथ ही कि भाजपा टिकट का ऑफर देगी तो भाजपा ज्वाइन कर देंगी। कांग्रेस को एक वरिष्ठ नेता का ये बयान अखर गया।

रविवार को ही सरिता आर्य को पार्टी से निष्कासित करने की तैयारी कर ली गई थी। इसकी भनक लगते ही सरिता आर्य ने सोमवार को भाजपा ज्वाइन कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में वो पार्टी में शामिल हुए।

यहां शामिल होते ही सरिता आर्य ने कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान न होने की बात कही। साथ ही कहा कि भाजपा जो भी काम उन्हें सौंपेगी वे करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *